92 साल की दादी का पिज्जा प्रेम इंटरनेट पर वायरल, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 92 साल की एक दादी बड़े मजे से पिज्जा खाती नजर आ रही हैं। दादी का यह अंदाज इंटरनेट यूजर्स को इतना पसंद आया कि लोग वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।यह वीडियो Instagram पर @viewsandbrewsss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, “मेरी दादी को पिज्जा बहुत पसंद है। सभी 92 साल के बुजुर्गों को खिचड़ी पसंद नहीं होती।”
पोस्ट में यूजर ने Domino's Pizza इंडिया को भी टैग किया है। वीडियो में दादी जिस खुशी और उत्साह के साथ पिज्जा खाती दिख रही हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है।सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार और भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और पसंद-नापसंद का कोई तय नियम नहीं होता। वहीं कुछ यूजर्स ने दादी को “कूल ग्रैंडमा” तक बता दिया।
आजकल इंटरनेट पर बुजुर्गों के ऐसे वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं, जिनमें उनकी मासूमियत, खुशी और जिंदगी को खुलकर जीने का अंदाज देखने को मिलता है। यह वीडियो भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है और तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।