4 साल की मेहनत, चौथा अटेंप्ट, मेहनत की फिर भी नहीं हुआ… SSC CGL उम्मीदवार का दर्द सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक फूट-फूट कर रो रहा है और अपने टूटे सपनों और संघर्षों के बारे में बता रहा है। युवक ने बताया कि उसने चार साल तक SSC CGL एग्जाम की तैयारी की, लेकिन फिर भी वह इसे पास नहीं कर पाया। यह वीडियो उन लाखों स्टूडेंट्स का दर्द बयां करता है, जो सालों की कड़ी मेहनत के बाद भी फेल हो जाते हैं।
यह मेरा चौथा अटेम्प्ट था... फिर भी मैं सफल नहीं हुआ।
वायरल वीडियो में युवक इमोशनल होकर कहता है, "मैं चार साल से SSC CGL की तैयारी कर रहा हूं। यह मेरा चौथा अटेम्प्ट था। मैंने इसके लिए पूरे एक साल पढ़ाई की, लेकिन इतनी मेहनत के बाद भी मैं सफल नहीं हुआ। अब बताओ, मैं क्या करूं?" युवक की सिसकती आवाज और उसकी बेबसी ने सोशल मीडिया यूजर्स को हिलाकर रख दिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग उससे जुड़ते दिखे।
A post shared by Abhishek kumar ||✨ Selling pen to buy "UPSC COURSE" ✨|| (@abhi_pen_wala)
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhi_pen_wala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को 4.3 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, 74,000 से ज़्यादा लाइक्स और हज़ारों कमेंट्स मिले हैं, जिससे उस नौजवान की हिम्मत बढ़ी है। कमेंट्स सेक्शन में स्टूडेंट्स और आम लोगों की भावनाएं साफ़ दिख रही हैं।