बलिया में 35 साल के उमेश की पीट-पीटकर हत्या, CCTV VIDEO ने बढ़ाई सनसनी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करनी गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश चौरसिया अपने एक साथी के साथ बाइक से पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:45 बजे रास्ते में पहले से कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि रास्ते में तीन गाड़ियां खड़ी कर उमेश की बाइक को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद बाइक को धक्का देकर गिराया गया और कथित तौर पर चाबी छीनने के बाद उमेश पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।
— Neeraj Chaurasiya (@NeerajC111) September 15, 2026
घटना 14 सितंबर का बताया जा रहा है जहां करनी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय उमेश चौरसिया को पीट के मौत के घाट उतार दिया जाता है ।
बताया जा रहा है कल शाम 7:45 बजे बाइक से उमेश चौरसिया और साथ में उनके एक… pic.twitter.com/rdHGcmhija

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसी व्यक्ति को इस तरह रास्ते में घेरकर हमला करने की हिम्मत कैसे हुई? अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह घटना कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।