×

इस वीकेंड आप भी करें राजस्थान के इस हिल स्टेशन की सैर, नहीं करेगा वापस जानें का मन, वीडियो में देखें और जानें क्यों ?

 

 घूमने के लिए जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, बीकानेर जैसी कई जगहें हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे हिल स्टेशन भी हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं तो क्यों न इस बार वहां घूमने का प्लान बनाया जाए।

<a href=https://youtube.com/embed/3Su3pneS6VY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/3Su3pneS6VY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

गुरु शिखर हिल स्टेशन

राजस्थान के इस गुरु शिखर हिल स्टेशन को 'गुरु की चोटी' के नाम से भी जाना जाता है। यहां से आप राजस्थान का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। हिल स्टेशन पर अकेले घूमने का भी मजा है और अगर आप व्यस्त जिंदगी से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो हिल स्टेशन सबसे अच्छे हैं। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आप यहां आकर भी आनंद ले सकते हैं। यहां आएं और दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन करें।

अचलगढ़ हिल स्टेशन

अरावली रेंज में अचलगढ़ पहाड़ी राजस्थान के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। जो माउंट आबू से लगभग 11 किमी दूर है। अचलगढ़ हिल स्टेशन हरियाली से घिरा हुआ है। यहां आकर आपको प्रकृति के करीब होने का एहसास होगा। यहां अचलगढ़ किला भी देखने लायक है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां मौजूद झीलों और वन्य जीवन को देखने का मौका न चूकें।

सज्जनगढ़

आप राजस्थान की इस जगह पर जाकर अपनी छुट्टियों को शानदार बना सकते हैं। सज्जनगढ़ पैलेस अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए देशभर में मशहूर है। जिसका निर्माण मेवाड़ राजवंश के महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था। यहां कई झीलें हैं, जिनकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के अलावा आप इनमें बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।