×

आप भी एक बार जरूर घूमें परिवार के साथ ये झील, मिलेगा सुकून 

 

देश में कई ऐसी खूबसूरत झीलें हैं जहां आप कुछ पल शांति से बिता सकते हैं। यहां ऐसी ही प्रसिद्ध और खूबसूरत झीलों के बारे में जानकारी दी गई है। आप इन झीलों की सैर भी कर सकते हैं।

उदयपुर में स्थित पिछोला झील भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां आप जग मंदिर भी देख सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. आपको साफ नीला पानी और सूर्यास्त का नजारा बहुत पसंद आएगा।

डल झील- आप डल झील घूमने जा सकते हैं। आपको इसकी प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आएगी. आप डल झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस झील के आसपास का नजारा आपको मानसिक शांति देगा।

नैनीताल में आप नैनी झील की सैर कर सकते हैं। यह झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। आप परिवार या दोस्तों के साथ इस झील में नाव की सवारी कर सकते हैं। अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो आपको नैनी झील जरूर देखनी चाहिए।

सेला झील तवांग में है। झील के चारों ओर की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इस झील का खूबसूरत नजारा बेहद आकर्षक है। आपको यहां भी घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।