×

साउथ इंडिया के किस डेस्टिनशेन की ट्रिप आपके लिए बेस्ट?

 

दक्षिण भारत एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां के शहर और जगहें घूमने के लिए भी परफेक्ट मानी जाती हैं। जब दक्षिण भारत घूमने की बात आती है, तो कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें दिमाग में आती हैं। खासकर अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था वाली जगहों की तलाश में हैं, तो कन्याकुमारी और रामेश्वरम दो बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

दोनों ही डेस्टिनेशन अपने अद्भुत नजारों, ऐतिहासिक महत्व और आध्यात्मिक शांति के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दोनों में से कौन सी जगह आपकी ट्रिप के लिए बेस्ट रहेगी? तो आइए आज इस लेख में जानते हैं कि आपके लिए कौन सी डेस्टिनेशन बेस्ट रहेगी।

तमिलनाडु के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी वह जगह है जहाँ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर मिलते हैं। यहाँ का सूर्यास्त और सूर्योदय बहुत खूबसूरत होता है, खासकर विवेकानंद रॉक मेमोरियल से। यह स्मारक स्वामी विवेकानंद की याद में बनाया गया था और समुद्र के बीच में एक छोटे से द्वीप पर स्थित है। यहाँ का कन्याकुमारी देवी मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। इसके अलावा यहाँ महान तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊँची प्रतिमा देखी जा सकती है और त्रिवेणी संगम का नज़ारा लिया जा सकता है।

तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम भारत के चार धामों में से एक है और हिंदू धर्म के लिए इसे बहुत पवित्र स्थान माना जाता है। रामेश्वरम मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसका 1000 खंभों वाला गलियारा पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का धनुषकोडी गांव भारत का आखिरी गांव है, जहां से श्रीलंका सिर्फ 31 किलोमीटर दूर है। यहां आकर आप अग्नितीर्थम में स्नान कर सकते हैं। रामेश्वरम राम सेतु भी देख सकते हैं। यह पौराणिक रामायण काल ​​से जुड़ा हुआ है, ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने श्रीलंका जाने के लिए यहां पुल बनाया था।

अगर आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं और आध्यात्मिक शांति चाहते हैं तो रामेश्वर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। यहां आप धनुषकोडी जैसी अनोखी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं अगर आप समुद्र के किनारे प्राकृतिक नजारों और शांति का अनुभव करना चाहते हैं और सूर्यास्त के मनमोहक नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो कन्याकुमारी आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।