इन 5 Hill Stations की सैर, गर्मियों के मौसम में करें

गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में जब बात घूमने की आती है तो हर कोई ठंडे इलाकों में जाना पसंद करता है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए किसी ठंडी जगह पर कुछ समय बिताने से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। दरअसल, भारत में कई हिल स्टेशन हैं जहां आप जा सकते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां एक बार जाने के बाद आप बार-बार जाना चाहेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
हिमाचल प्रदेश में स्थित डलहौजी पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां आप कई खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आप खजिहार, पंचुला, माल रोड, कालाटोप वन्यजीव अभ्यारण्य जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
कश्मीर में गुलमर्ग का मनमोहक दृश्य आपका मन मोह लेगा। इस स्थान को भारत का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां और शुद्ध वातावरण आपको एक नई ताजगी का एहसास कराएगा। इसके अलावा आप गुलमर्ग के स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
हिमालय पर्वतमाला में सफेद बर्फ से ढके पहाड़ लेह, यात्रियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। यहां बने मठ के आकर्षक दृश्यों का आप आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की खूबसूरत घाटियों का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं।

कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित है। आप इस स्थान पर जाकर नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली जैसी हिमालयी चोटियों के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। उत्तराखंड की पहाड़ियों के साथ-साथ आप यहां के खूबसूरत नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।

मसूरी भी उत्तराखंड में मौजूद एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां के लुभावने दृश्य देख सकते हैं। इस शहर को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक दृश्य और खूबसूरत झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसके अलावा आप मसूरी के स्थानीय भोजन का भी आनंद ले सकते हैं।