×

इस वीकेंड दोस्तों के साथ बनाएं सिक्किम की इन 5 जगहों पर घूमने की योजना, नहीं करेगा वापस आने का मन

 

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! आमतौर पर जब भी हम पहाड़ों की यात्रा की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ही आते हैं। लेकिन इस बार हम थोड़ा अलग रास्ता क्यों न चुनें और सिक्किम जाएँ? सिक्किम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और यहां की खूबसूरती देखकर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। आइए जानते हैं सिक्किम में घूमने लायक टॉप 5 जगहों के बारे में।

गंगटोक सिक्किम की राजधानी है और यह शहर पहाड़ों में बसा है। यह जगह बेहद खूबसूरत है क्योंकि यहां से आप हिमालय की कंचनजंगा चोटियां देख सकते हैं जो बेहद भव्य और मनमोहक लगती हैं। गंगटोक में एक जगह है मैगनोलिया प्वाइंट और दूसरी जगह है हनुमान टोक, जहां सुबह सूर्योदय देखना किसी खास पल से कम नहीं है। यहां जब सूरज की पहली किरणें पहाड़ों पर पड़ती हैं तो एक अद्भुत दृश्य बनता है जो आपको हमेशा याद रहेगा।

युकसोम सिक्किम का एक पुराना गांव है जो कंचनजंगा ट्रेक के लिए प्रसिद्ध है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति आपको नई ऊर्जा से भर देती है। इस गांव के हरे-भरे दृश्य और ठंडी हवा मन को सुकून देती है।लाचुंग और लाचेन सिक्किम के दो शांत गांव हैं, जो अपनी खूबसूरत घाटियों और शांति के लिए प्रसिद्ध हैं। इन गांवों से युमथांग घाटी की यात्रा करना न भूलें, जिसे 'फूलों की घाटी' कहा जाता है और जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।

पेलिंग सिक्किम की एक खूबसूरत जगह है जहां की हवा बहुत साफ और ताज़ा है। यहां से आप हिमालय पर्वत का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। आप यहां प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। अगर आप पहाड़ पर चढ़ने के शौकीन हैं तो पेलिंग घूमने के लिए परफेक्ट जगह है।रावंगला में एक बुद्ध पार्क है जहां एक बड़ी बुद्ध प्रतिमा है जो शांतिपूर्ण और सुंदर दिखती है। यहां का माहौल बेहद शांत है. पार्क के खूबसूरत बगीचे और पहाड़ के दृश्य भी बहुत आकर्षक हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं।