अगर आप भी सस्ते दामों में करना चाहते हैं शॉपिंग तो दिल्ली के ये बाजार हो सकते हैं बेस्ट, कपड़ों और फुटवियर के लेटेस्ट कलेक्शन की करें खरीदी

हर किसी को अलग-अलग जगहों की खोज करने, खरीदारी करने और नई संस्कृतियों के बारे में जानने का शौक होता है। जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के बाजारों को जरूर देखते हैं। दरअसल, बाजार ही एकमात्र ऐसी जगह है जहां हमें उस शहर की संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

शॉपिंग के शौकीन लोग अक्सर ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें अलग-अलग वैरायटी की चीजें खरीदने को मिल सकें। आजकल हर कोई ट्रेंड और फैशन में रहना पसंद करता है। इसके लिए समय-समय पर शॉपिंग करना जरूरी हो जाता है। जब भी शॉपिंग की बात आती है तो कहा जाता है कि लड़कियों को ज्यादा शॉपिंग करनी पड़ती है लेकिन लड़के भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। लड़के भी फैशन और ट्रेंड में बने रहने के लिए लेटेस्ट कपड़ों की खरीदारी करते नजर आते हैं। आज हम आपको साउथ दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं, जिसे लड़कों की सरोजिनी कहा जाता है। यहां कपड़ों से लेकर जूतों तक और लड़कों की जरूरत की सभी चीजें एक ही कलेक्शन में उपलब्ध हैं। यह बाज़ार कालिंदी कुंज रोड से शाहीन बाग तक स्थित है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दिल्ली का यह बाजार 50 साल से भी ज्यादा पुराना है और देखने में यह किसी स्ट्रीट मार्केट जैसा लगता है। यहां विभिन्न किस्मों के ब्रांडेड कपड़े और स्थानीय सामान दोनों ही स्टॉलों पर आसानी से उपलब्ध हैं। आप यहां शोरूम के साथ-साथ सड़क से भी खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप लड़कों के लिए इस सरोजिनी बाज़ार में जाना चाहते हैं तो यह सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। यहां से निकटतम मेट्रो स्टेशन शाहीन बाग है। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस मार्केट में लड़कों के लिए एक से बढ़कर एक कलेक्शन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। सर्दी के हिसाब से अगर आप मफलर या टोपी खरीदना चाहते हैं तो वह मात्र 50 रुपये में मिल जाएगी। आप सामान्य स्वेटर और जैकेट 100 से 500 तक में खरीद सकते हैं। अगर आप फुटवियर खरीदना चाहते हैं तो 250 से 700 तक की रेंज में एक से अधिक जोड़ी बूट्स खरीद सकते हैं। इस बाजार में आपको कपड़ों का नवीनतम संग्रह मिलेगा।