किसी जन्नत से कम नहीं है लेह-लद्दाख की ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

लेह-लद्दाख हमेशा से ही घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह रही है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय विरासत और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। तो ऐसे में हम आपको लेह-लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूम सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फुगताल मठ

फुगताला मठ को फुगताला गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख जा रहे हैं तो इस जगह पर जाना न भूलें। यह अपने डिजाइन और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। आप यहां ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जांस्कर घाटी

जांस्कर घाटी लद्दाख का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां आप कैंपिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यह 7000 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आप कई खूबसूरत जगहें देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर निमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केंद्र है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पैंगोंग झील

पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां आपको खूबसूरत पौधे, पक्षी और जानवरों की विभिन्न प्रजातियां मिलेंगी। यह 12 किलोमीटर लंबा है.