×

एडवेंचर के हैं शौकीन, तो मई-जून में एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट हैं महाराष्ट्र की ये टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहें

 

महाराष्ट्र देश का एक प्रमुख राज्य होने साथ-साथ एक खूबसूरत पर्यटन केंद्र के रूप में भी पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है।महाराष्ट्र की खूबसूरती पूरे देश में इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया' के नाम से भी जानते हैं। इस राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध इमारत, महल, फोर्ट, गुफाएं और मंदिर हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करते हैं।

महाराष्ट्र अपनी खूबसूरत और मनमोहक जगहों के साथ-साथ एक से एक बेहतरीन और अद्भुत एडवेंचर जगहों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। यहां स्थित एडवेंचर जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र की कुछ टॉप एडवेंचर एंड ट्रेकिंग जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंच सकते हैं।

महाराष्ट्र में किसी शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो लोनावला का जिक्र जरूर होता है। लोनावला करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित लोहागढ़ फोर्ट और यहां पहुंचने के लिए ट्रेक सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।

जी हां, समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ फोर्ट तक पहुंचने के लिए घास के मैदान, छोटे-बड़े चट्टान और उबड़-खाबड़ ट्रेक के सफर से गुजरना पड़ता है। यह फोर्ट ट्रेकिंग ही नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का भी काम करता है। फोर्ट की चोटी से आसपास का नजारा देखकर कोई ही पाना दिल हार बैठेगा।

महाराष्ट्र में स्थित सबसे शानदार और अद्भुत ट्रेक यानी पीक का नाम लिया जाता है, तो कलसुबाई शिखर ट्रेक का नाम सबसे ऊपर होता है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित इस ट्रेक को एडवेंचर प्रेमियों के बीच जन्नत माना जाता है। कलसुबाई महाराष्ट्र की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,400 फीट है।

कलसुबाई पीक की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट भी कहा जाता है। कलसुबाई की ट्रेकिंग बरी नामक एक गांव से शुरू होती और कलसुबाई पीक पर खत्म होती है। इस ट्रेकिंग की लम्बाई करीब 6.6 किमी है। मानसून में इस ट्रेकिंग की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए यहां मानसून में हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। आपको बता दें कि नवंबर से लेकर अप्रैल तक यहां नाइट कैंपिंग भी होता है।