Delhi से महज 3 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 बेस्ट जगहें, वैलेंटाइन डे बन जाएगा यादगार

भारत की राजधानी दिल्ली अपनी व्यस्त जिंदगी और भागदौड़ के लिए जाना जाता है। यहां लोग अक्सर अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनके लिए खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है।ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दिल्ली से महज 3 घंटे की दूरी पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप छुट्टी के दिन भी शानदार समय बिता सकते हैं? चाहे आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हों, ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हों, या शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हों, ये स्थान आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
नीमराणा दिल्ली से लगभग 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहां पहुंचने में लगभग 2.5 से 3 घंटे लगते हैं। यह स्थान अपने ऐतिहासिक नीमराना किले के लिए प्रसिद्ध है, जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। इस किले को अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, लेकिन आप यहां रुके बिना भी घूम सकते हैं।नीमराणा की गलियों में घूमना, स्थानीय हस्तशिल्प की दुकानों पर खरीदारी करना और यहां के शांत वातावरण में समय बिताना एक अद्भुत अनुभव देता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आप यहां के ग्रामीण इलाकों में भी घूम सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सोहना हरियाणा का एक छोटा सा शहर है, जो दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पहुंचने में सिर्फ 1.5 से 2 घंटे लगते हैं। सोहना अपने प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के लिए प्रसिद्ध है, जो पूरे वर्ष गर्म रहते हैं। यहां आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं और गर्म पानी के झरनों में स्नान कर सकते हैं।इसके अलावा सोहना साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप छुट्टी के दिन कुछ अलग करना चाहते हैं तो सोहना आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।