×

हरियाणा में भी हैं घूमने की बेहतरीन जगहें, इन 7 पॉइंट्स को जरूर करें एक्सप्लोर, यादगार रहेगी यात्रा

 

 देश की राजधानी दिल्ली घूमने के शौकीन ज्यादातर लोग घूमना नहीं भूलते। खासकर ऐतिहासिक इमारतों को देखने का शौक रखने वाले लोग अक्सर दिल्ली आना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली से सटे हरियाणा में कई बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं। वहीं, हरियाणा में 7 ट्रैवल डेस्टिनेशन काफी मशहूर हैं। इन्हें एक्सप्लोर कर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

दिल्ली इतिहास के पन्नों में हमेशा राजनीति का केंद्र रही है तो हरियाणा भी कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. कुरुक्षेत्र में महाभारत से लेकर पानीपत के प्रसिद्ध युद्ध हरियाणा की धरती पर लड़े गए हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं हरियाणा में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के नाम, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

हरियाणा के हिसार में स्थित गूजरी महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने करवाया था। ताजमहल की तरह गूजरी महल को भी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस महल का निर्माण फिरोज शाह तुगलक ने अपनी प्यारी गुजरी की याद में करवाया था। दीवान-ए-आम और बरदारी भवन भी महल में मौजूद हैं।

हरियाणा में स्थित करनाल झील प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस झील का निर्माण महाभारत काल में अंगराज कर्ण ने करवाया था। ऐसे में आप भी अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान करनाल झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

हरियाणा में स्थित कोस मीनार की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। दरअसल शेर शाह सूरी ने देश की सबसे बड़ी सड़क ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण शुरू करवाया था। इसलिए जीटी रोड के प्रत्येक कोस पर दूरी नापने के लिए एक कोस मीनार भी बनवाई गई।

जल महल का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में राजस्थान का ख्याल आता है। हालांकि हरियाणा के नारनैल में एक जल महल भी है। 11 एकड़ में फैले इस महल का निर्माण पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद शाह कुली खान ने करवाया था।