जेब है ढीली लेकिन पत्नी के साथ जाना है रोमांटिक यात्रा पर तो जरूर करें इन जगहों की सैर, सिर्फ 5000 में पूरा हो जाएगा ट्रिप

गर्मियों में यात्रा करना बहुत कठिन काम है। ऐसे में ज्यादातर घूमने-फिरने के शौकीन लोग मौसम ठंडा होने का इंतजार करते हैं। वहीं, ऐसे में हल्की धूप और ठंड के बीच सफर का मजा दोगुना हो जाता है। अक्टूबर के महीने में आप देश के कुछ अद्भुत यात्रा स्थलों की खोज करके अपनी यात्रा का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम ठंडा होता है, कई स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ हो जाती है। जिससे आपको यात्रा के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो हम आपको अक्टूबर में घूमने लायक कुछ अद्भुत जगहें बताने जा रहे हैं, जहां आप ट्रिप प्लान कर अपनी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पैराग्लाइडिंग पसंद करने वालों के लिए बीर बिलिंग की यात्रा सबसे अच्छी हो सकती है। यहां खासतौर पर  में वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। बीर बिलिंग में आपको तिब्बती समुदाय की झलक भी मिलेगी। वहीं यह स्थान आध्यात्मिक साधना के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।दरअसल, ताज को आप किसी भी मौसम में देख सकते हैं। लेकिन गर्मियों के महीनों के दौरान, ताज परिसर के गर्म पत्थर और चिलचिलाती धूप आपकी यात्रा को खराब कर सकती है। ऐसे में अक्टूबर के महीने में ताज महल का दौरा करना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ताज देखने के अलावा आप आगरा का किला, मेहताब बाग, जामा मस्जिद और अकबर का मकबरा भी देख सकते हैं। देश की योग राजधानी के नाम से मशहूर ऋषिकेश की यात्रा आप अक्टूबर में भी कर सकते हैं। योग के अलावा आप ऋषिकेश में कई प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी ऋषिकेश की यात्रा बेहतरीन हो सकती है। यहां आप व्हाइटवॉटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और गंगा नदी के किनारे कैपिंग से अपनी यात्रा को रोमांचक बना सकते हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए अक्टूबर में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यहां आप रॉयल बंगाल टाइगर को बेहद करीब से निहार सकते हैं। 520 वर्ग मीटर में फैले इस राष्ट्रीय उद्यान में आप जंगल सफारी, कॉर्बेट झरना और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों की सैर के लिए आप अक्टूबर में स्पीति घाटी की यात्रा कर सकते हैं। स्पीति घाटी देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। यहां साल में केवल 250 दिन ही धूप रहती है। ऐसे में ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके पहाड़ों और घुमावदार सड़कों का आनंद लेने के लिए स्पीति घाटी की यात्रा सबसे अच्छी हो सकती है।