Sonmarg tourists place : स्वर्ग से कम नहीं है, सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

जम्मू और कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। भारत में अगर कहीं स्वर्ग है तो वह जम्मू-कश्मीर माना जाता है। यहां बर्फ के बीच अठखेलियां करती खूबसूरत पर्वत चोटियों का दृश्य दिल जीत लेने वाला है। यहां स्थित सोनमर्ग सर्वोत्तम स्थलों में से एक है। यह अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, झीलों, दर्रों और पर्वतों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। सोनमर्ग समुद्र तल से लगभग 2,800 मीटर की ऊंचाई पर बना है और बर्फ की चादर से ढका हुआ है। तो चलिए आज हम आपको सोनमर्ग के 5 ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं। जहां आप प्राकृतिक दृश्यों, नदियों, झीलों, पहाड़ों और खूबसूरत फूलों के बीच अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण कृष्णासर साहसिक पर्यटन के लिए आदर्श पर्यटन स्थलों में से एक है। लोग बड़ी संख्या में यहां आना पसंद करते हैं। कृष्णासर दर्रे के आसपास कई झीलें हैं जो अपने अलौकिक दृश्यों के कारण लोगों का मन मोह लेती हैं। वसंत ऋतु में इस स्थान की सुन्दरता देखने लायक होती है। यहां आप नौका विहार, ट्रैकिंग और कई अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग घूमने की सोच रहे हैं तो कृष्णासर जरूर जाएं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
सबसे पहले आपको बता दें कि अमरनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए शिविर लगाए गए हैं। अगर आप रोमांच और रिवर राफ्टिंग के शौकीन हैं तो बालटाल जरूर जाएं। यहां आप रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि का आनंद ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
सोनमर्ग में बहुत सारी छोटी-बड़ी झीलें होने के कारण इसे झीलों का शहर कहा जाता है। यहां की विष्णसर झील अपने खूबसूरत पहाड़ों और हरियाली के लिए जानी जाती है। यह समुद्र तल से लगभग 3710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां जाने के लिए सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 1 के माध्यम से शितकडी गांव पहुंचना होगा। इसके बाद यहां ट्रैकिंग या घोड़े के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। यदि आप अपनी छुट्टियां शांति और सुकून के साथ बिताना चाहते हैं तो यहां आना आपके लिए सबसे अच्छा है। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस गंतव्य पर जाकर आनंद ले सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में स्थित थजीवास ग्लेशियर को धरती का स्वर्ग कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ आसानी से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। दूर-दूर से पर्यटक बर्फ के बीच घूमने और खेलने का आनंद लेने के लिए यहां आना पसंद करते हैं। यहां प्रकृति का बहुत ही सुंदर और अलौकिक दृश्य देखने को मिलता है।

सोनमर्ग में गडसर झील 'फूलों की घाटी' के नाम से प्रसिद्ध है। यह समुद्र तल से लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील देखने में बहुत सुंदर और मनमोहक दृश्यों से भरपूर है। वसंत ऋतु में इस झील के फूलों की सुंदरता देखने लायक होती है। अगर आपको भी हरियाली, खूबसूरत पेड़-पौधे और बेहतरीन फूल पसंद हैं तो सोनमर्ग में गडसर झील पर जाना न भूलें।

अगर आप बर्फ के बीच सोनमर्ग घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यहां जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल तक का है। इसके अलावा मई से अक्टूबर के बीच यहां जाना अच्छा रहेगा। आप यहां की खूबसूरत झीलों और उद्यानों में फोटो खींचकर अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं और उन्हें यादगार बना सकते हैं।