मुरथल के पराठे गाजियाबाद में भी मिलते हैं, दिल्ली से 3 घंटे लेने के बजाय आधे घंटे में यहां पहुंच जाएंगे
मुरथल के परांठे खाने के लिए आपको हरियाणा के सोनीपत जाना पड़ता है यानी वहां पहुंचने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। आने-जाने में पूरा दिन एक पराठा खाकर बर्बाद हो जाता है। ऐसा हम दिल्ली वाले सोचते हैं, काश आस-पास कहीं ऐसा रेस्टोरेंट होता, तो चलिए आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आते हैं, अब आप जाकर मुरथल के पराठों का लुत्फ उठा सकते हैं.हम बात र रहे हैं गाजियाबाद के अर्थला स्थित गरम धरम रेस्टोरेंट की, जहां रोजाना लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.इस रेस्टोरेंट को अलग थीम पर बनाया गया है। रेस्टोरेंट के अंदर जाते ही आपको बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के कई फिल्मी डायलॉग देखने को मिल जाएंगे। आइए आपको बताते हैं इस जगह के बारे में।
दिल्ली से लोग स्वादिष्ट पराठे खाने के लिए मुरथल जाते थे, लेकिन अब वे इस जगह पर आ गए हैं। यहां आपको हर तरह के परांठे खाने को मिल जाएंगे, इतना ही नहीं यहां स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भारतीय थाली भी मिलती है। इतना ही नहीं यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन भी बनाया गया है। इसमें झूलों, खिलौनों की दुकान और 3डी स्क्रीनिंग की भी सुविधा है। इसके अलावा रेस्टोरेंट में लोगों के लिए मसाजर भी है, आप यहां बैठकर अपनी सारी थकान मिटा सकते हैं।
आपने सोशल मीडिया पर लंबी स्टिक वाली आइसक्रीम देखी होगी जहां एक शख्स लोगों के साथ मस्ती करता है और फिर उन्हें आखिर में आइसक्रीम दी जाती है। इस तरह का आइसक्रीम कॉन्सेप्ट आपको इस रेस्टोरेंट में भी देखने को मिल जाएगा। इस रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए आपको अर्थला मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा, वहां से आप इस रेस्टोरेंट तक पैदल जा सकते हैं। यह जगह दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक खुली रहती है।