×

क्या आप भी जा रहे हैं ओडिशा घूमने तो इन बेहतरीन जगहों की देखना ना भूल, वरना अधूरा रह जाएगा ट्रिप

 

ट्रैवल न्यूज डेस्क!!! वैसे तो ओडिशा पर्यटकों के बीच जगन्नाथ पुरी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इसके अलावा भी इस राज्य में और भी बहुत कुछ देखने लायक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसके अलावा ओडिशा में ऐतिहासिक स्थान भी हैं। यहां घूमने के लिए दिलचस्प जगहों की कमी नहीं है। तो अगर आप भी ओडिशा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आइए हम आपको यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं...

इस प्राचीन मंदिर को देखने के लिए साल भर सैलानियों का तांता लगा रहता है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। यह मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। आप यहां प्राचीन मूर्तियों से रूबरू भी हो सकते हैं। जो हिंदू देवताओं की छवियां पेश करते हैं।

पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। यह हिंदू देवता भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ को समर्पित है। यह प्रसिद्ध रथ यात्रा उत्सव का स्थल भी है। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों को ओडिशा जाना चाहिए। यह मंदिर भी चार धाम यात्रा में शामिल है।

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस झील की सैर जरूर करनी चाहिए। इसे देखने के लिए सैलानियों का तांता लगा रहता है। पक्षी देखने वालों और प्रकृति प्रेमियों के लिए चिल्का झील एक बेहतरीन जगह है। इसे एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील के रूप में भी जाना जाता है।

यह पहाड़ियों दया नदी के तट पर स्थित है। यह भुवनेश्वर से 8 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे आमतौर पर धौली शांति स्तूप के नाम से जाना जाता है। यह पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। आप यहां अशोक स्तंभ, बुद्धा स्टेच्यू पार्क और कई चीजें देख सकते हैं।

यह भुवनेश्वर के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस मंदिर में भगवान शिव के अलावा विष्णु की भी पूजा की जाती है।]