×

नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन हसीन और ठंडी जगहों पर हनीमून मनाने पहुंचें, लम्हा याद रहेगा

 

 जब देश में हनीमून मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों की बात आती है, तो कई लोग जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का नाम लेते हैं।जब गर्मियों में उत्तर पूर्व भारत की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों पर हनीमून मनाने की बात आती है, तो कई कपल्स सबसे पहले गंगटोक जाते हैं। सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी देश के इस हिस्से के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।

हिमालय की तलहटी में बसा गंगटोक अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से हनीमून के लिए कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के शांत और शुद्ध वातावरण में कपल्स एक यादगार और सुहावनी शाम बिता सकते हैं। गर्मियों में यहां का मौसम भी काफी रोमांटिक होता है। पार्टनर के साथ गंगटोक में त्सोमो झील, ताशी व्यू पॉइंट और बान जाकारी वाटरफॉल जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

अगर आप पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की भीड़-भाड़ से दूर किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर अपना हनीमून मनाना चाहते हैं, तो आपको कालिम्पोंग की मनमोहक वादियों में जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमालय की तलहटी में बसा है।

समुद्र तल से 4 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर बसा कालिम्पोंग गर्मियों के लिए भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अप्रैल से जून के बीच यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। कालिम्पोंग की वादियों में आप अपने पार्टनर के साथ एक सुहावनी शाम बिता सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा लिया जा सकता है।

मेघालय की राजधानी शिलांग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी जानी जाती है। कपल्स यहां सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी मौज-मस्ती करने और अपना हनीमून मनाने पहुंचते हैं।

बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े अल्पाइन पेड़, घास के मैदान और झील-झरने शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। शिलांग में कई ऐसे विला और रिसॉर्ट हैं, जो कपल्स का शानदार स्वागत भी करते हैं। यहां आप एक यादगार हनीमून मना सकते हैं। शिलांग में वार्ड्स लेक, एलीफेंट वाटरफॉल और शिलांग पीक को एक्सप्लोर करना न भूलें।

सिक्किम में गंगटोक के अलावा उत्तरी सिक्किम किसी भी कपल के लिए जन्नत से कम नहीं है। तिब्बत की सीमा पर स्थित उत्तरी सिक्किम अपनी खूबसूरती और ठंडी हवा के साथ हर साल हज़ारों जोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए उत्तरी सिक्किम को पूर्वोत्तर भारत का सबसे बेहतरीन गंतव्य भी माना जाता है। गर्मियों में बादल और सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ उत्तरी सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। गर्मियों में यहाँ का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। उत्तरी सिक्किम में आप पार्टनर के साथ युमथांग घाटी, त्सोमो झील, नाथुला दर्रा और लाचुंग जैसी कई खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।जब गर्मियों में उत्तर पूर्व भारत की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगहों पर हनीमून मनाने की बात आती है, तो कई कपल्स सबसे पहले गंगटोक जाते हैं। सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी देश के इस हिस्से के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।

हिमालय की तलहटी में बसा गंगटोक अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से हनीमून के लिए कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के शांत और शुद्ध वातावरण में कपल्स एक यादगार और सुहावनी शाम बिता सकते हैं। गर्मियों में यहां का मौसम भी काफी रोमांटिक होता है। पार्टनर के साथ गंगटोक में त्सोमो झील, ताशी व्यू पॉइंट और बान जाकारी वाटरफॉल जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

अगर आप पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की भीड़-भाड़ से दूर किसी खूबसूरत और रोमांटिक जगह पर अपना हनीमून मनाना चाहते हैं, तो आपको कालिम्पोंग की मनमोहक वादियों में जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल का कालिम्पोंग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमालय की तलहटी में बसा है।

समुद्र तल से 4 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊंचाई पर बसा कालिम्पोंग गर्मियों के लिए भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अप्रैल से जून के बीच यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। कालिम्पोंग की वादियों में आप अपने पार्टनर के साथ एक सुहावनी शाम बिता सकते हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा लिया जा सकता है।

सिक्किम में गंगटोक के अलावा उत्तरी सिक्किम किसी भी कपल के लिए जन्नत से कम नहीं है। तिब्बत की सीमा पर स्थित उत्तरी सिक्किम अपनी खूबसूरती और ठंडी हवा के साथ हर साल हज़ारों जोड़ों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए उत्तरी सिक्किम को पूर्वोत्तर भारत का सबसे बेहतरीन गंतव्य भी माना जाता है। गर्मियों में बादल और सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ उत्तरी सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। गर्मियों में यहाँ का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। उत्तरी सिक्किम में आप पार्टनर के साथ युमथांग घाटी, त्सोमो झील, नाथुला दर्रा और लाचुंग जैसी कई खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।