भारतीय रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! त्योहार पर घर जानें वालों के लिए यहां चलाई जाएंगी होली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे अच्छी तरह जानता है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को घर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को टिकट नहीं मिलता, जिसके कारण लोग बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्हें 24 से 25 घंटे तक ट्रेन में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ता है। महाकुंभ में भी यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में महाकुंभ के खत्म होने के बाद रेलवे ने होली की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस साल भी यात्रियों को घर जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

लोग नौकरी की तलाश में बड़े शहरों में आते हैं। क्योंकि, यहां नौकरी के अवसर अधिक हैं। इसलिए भारतीय रेलवे इन शहरों से विशेष ट्रेनें चलाने पर भी विशेष ध्यान देता है। इस वर्ष भी होली के लिए मुंबई, आनंद विहार, पुणे, भोपाल आरा जंक्शन, जबलपुर और कोटा के माध्यम से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। अगर आप इन स्टेशनों से शुरू होने वाले रूट से यात्रा की योजना बना रहे हैं तो टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेन से जुड़ी जानकारी पता है तो यात्रा में कोई परेशानी नहीं होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

1- ट्रेन नंबर 01481- पुणे दानापुर होली स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन 10,14 और 17 मार्च को पुणे से शाम 7:55 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 01482- इसके साथ ही वापसी के लिए 12, 16 और 19 को दानापुर से सुबह 6:45 बजे ट्रेन बुक करा सकेंगे।

2- ट्रेन नंबर 01009- लोकमान्य तिलक दानापुर स्पेशल ट्रेन- 10,15 और 17 मार्च को लोकमान्य तिलक से दोपहर 12.15 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 01010- वापसी में यह ट्रेन 11, 16 और 18 मार्च को दानापुर से शाम 6:15 बजे चलेगी।

3- ट्रेन नंबर 09817- कोटा दानापुर होली स्पेशल ट्रेन- यह ट्रेन 15 मार्च को कोटा से रात 9.25 बजे रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 09818- 9 और 16 मार्च को रात्रि 9.15 बजे रवाना होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

होली स्पेशल ट्रेन 2025, जानें ट्रेन नंबर, रूट और पूरा शेड्यूल33

4- ट्रेन नंबर 01661- रानी कमलापति दानापुर होली स्पेशल ट्रेन- 12 और 15 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2.25 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 01662- वापसी में यह ट्रेन 3 और 16 मार्च को सुबह 11.45 बजे खुलेगी।

5- ट्रेन नंबर 09025- वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन- 3 मार्च से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड से सुबह 08.40 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 09026- वापसी में दानापुर से 4 मार्च से 1 जुलाई तक दोपहर 2:30 बजे उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- टूर पैकेज बुक करते समय न करें ये गलती, वरना महंगा पड़ सकता है सफर
अगर आपको हमारी कहानी से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें लेख के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपको सही जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास करते रहेंगे।