Hariyana tourist places : ऐतिहासिक जगहों के शौकीन, जरूर घूमने जाए हरियाणा

जब कहीं घूमने का नाम आता है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले शिमला, उत्तराखंड, गोवा, मुंबई आदि शहरों में जाने का ख्याल आता है। लेकिन अगर आप अपनी छुट्टियां किसी ऐसे स्थान पर प्लान करना चाहते हैं जो अपने धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है, तो हरियाणा जाना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। हरियाणा की सीमा उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तथा दक्षिण और पश्चिम में राजस्थान से लगती है। अपनी भाषा के कारण यह एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप हरियाणा में कहां घूम सकते हैं और अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
आप हरियाणा के कुरुक्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं। इसे धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है क्योंकि महाभारत का युद्ध यहीं हुआ था। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां आना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बिड़ला मंदिर, श्री कृष्ण संग्रहालय और हेरिटेज हरियामा संग्रहालय, ब्रह्म सरोवर पार्क, पिपली चिड़ियाघर, शेख चेहली का मकबरा, काली मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर आदि देखने का आनंद लिया जा सकता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
अंबाला हरियाणा के पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यहां आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पटेल पार्क, नेताजी सुभाष चंद्र पार्क, इंदिरा पार्क आदि में टहलने का आनंद ले सकते हैं। अंबाला में बना सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च भी काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही अंबाला में शीशगंज गुरुद्वारा और गुरुद्वारा मंजी साहिब के दर्शन करना न भूलें।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
हरियाणा के अलावा आप चंडीगढ़ भी जा सकते हैं। फैशन और खूबसूरती से भरा यह शहर आपको जरूर पसंद आएगा। यहां घूमने के लिए आप रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन जा सकते हैं। यहां आपको बता दें कि रोज गार्डन का निर्माण 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से किया गया था। यह एशिया का सबसे बड़ा उद्यान है जहां आपको कई प्रकार के गुलाब के फूल देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही आपको यहां नवीनतम और फैशनेबल चीजें मिलेंगी। यहां खरीदारी के लिए सेक्टर 17 सबसे प्रसिद्ध है।