×

 कृतियों के शौकिन लोग तामिलनाडु की इन 4 जगहों पर जाना न भूलें

 

अगर आप पुरानी कलाकृतियों, मंदिरों और प्राकृतिक नजारों के बीच घूमने का आनंद लेना चाहते हैं तो तमिलनाडु जाना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह दक्षिण भारत का एक ऐसा राज्य है जहां भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया से लोग आना पसंद करते हैं। यात्रियों द्वारा इसे सर्वोत्तम पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां प्राचीन मंदिर, झील, हरियाली और खूबसूरत फूलों से भरे बगीचे, पहाड़ों के बीच घूमने का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं तमिलनाडु की कुछ मशहूर जगहों के बारे में जहां आप अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/41v9MArD1fo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/41v9MArD1fo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मरीना बीच तमिलनाडु के चेन्नई शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। सूर्यास्त के समय इस स्थान का दृश्य बहुत ही आकर्षक एवं अलग दिखता है। यह पूरे विश्व में दूसरा सबसे बड़ा समुद्र तट माना जाता है। जहां खूबसूरत नजारों के बीच कोई भी आसानी से खो सकता है। यहां प्रतिदिन आने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 15,000 से 20,000 तक होती है। इसलिए अगर आप तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मरीना बीच जरूर जाएं।

खूबसूरत और आकर्षक पहाड़ों, हरे-भरे पेड़ों और घने जंगलों से घिरे इस मार्ग से गुजरने वाली रेल यात्रा आपकी यात्रा में आकर्षण का एक स्पर्श जोड़ देगी। इसका निर्माण 1908 में अंग्रेजों ने कराया था। नीलगिरी पर्वत के पास मेन बाजार, ऊटी झील, रोज गार्डन, थ्रेड गार्डन, लेडी कैनिंग सीट, बॉटनिकल गार्डन आदि जगहों पर जाकर आप अपनी यात्रा को और भी रोमांचक बना सकते हैं।

कोडईकनाल झील एक खूबसूरत पिकनिक स्थल के रूप में जानी जाती है। जहाँ दूर-दूर से लोग आना पसंद करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण यह झील किसी का भी ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। आप यहां हरे-भरे बगीचों और पहाड़ों के बीच तस्वीरें लेने का आनंद ले सकते हैं। इस झील पर घूमने का असली मजा अप्रैल से जून और सितम्बर से अक्टूबर के बीच आता है। जहां आप नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं।

तमिलनाडु का मीनाक्षी मंदिर अपनी खूबसूरती और बेहतरीन शिल्पकला के कारण दुनिया के 7 अजूबों की सूची में शामिल है। यह एक ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण छठी शताब्दी से पहले हुआ था। ऐसे में अगर आप धार्मिक स्वभाव के साथ कला प्रेमी हैं तो इस मंदिर में जाना न भूलें। यहां आपको तमिल की प्राचीन कला देखने को मिलेगी। यह सुन्दर आकृति नक्काशी से बनी है।