Samachar Nama
×

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पुल, जिस पर जाते हैं निकल जाती है लोगों की चीख, जानें इसके बारे मे

क्या आप कभी मौत के पुल पर गए हैं? या क्या आपने कभी मौत का पुल देखा है? जी हां, दुनिया में एक ऐसा पुल है जिसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। जैसे ही लोग इस पुल पर जाते हैं, उनकी रूह डर से कांपने लगती है और वे चीखने-चिल्लाने लगते....

क्या आप कभी मौत के पुल पर गए हैं? या क्या आपने कभी मौत का पुल देखा है? जी हां, दुनिया में एक ऐसा पुल है जिसे देखकर आपकी चीख निकल जाएगी। जैसे ही लोग इस पुल पर जाते हैं, उनकी रूह डर से कांपने लगती है और वे चीखने-चिल्लाने लगते हैं। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पुल कहा जाता है।यह पुल हमारे पड़ोसी देश चीन में बनाया गया है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्काईवॉक में से एक माना जाता है। इसे वर्ष 2016 में आम जनता के लिए खोल दिया गया था। इस पुल का नाम 'कोइलिंग ड्रैगन क्लिफ' है। लेकिन इसकी भयावह संरचना के कारण इसे 'मौत का पुल' कहा जाता है। यहां जरा सी चूक का मतलब मौत है।

यह पुल चीन के हुनान प्रांत में बनाया गया है। इस पुल पर जाना तो दूर, इसे देखने मात्र से ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। इसे देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसलिए इस पुल को दुनिया के सबसे खतरनाक और डरावने पुलों में गिना जाता है। बहुत कम लोग इस पुल पर चलने का साहस करते हैं। हालांकि, रोमांच के शौकीन लोग सैर करने के लिए इस पुल पर पहुंचते हैं।दुनियाभर में ऐसी कई इमारतें हैं, जो अपनी ऊंचाई के कारण बेहद खास हैं। लेकिन यह पुल इतनी ऊंचाई पर बना है कि इसे दुनिया का सबसे खतरनाक पुल माना जाता है।

Share this story

Tags