Samachar Nama
×

Golden Tips Tea की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे, आखिर क्या खास है इस महंगी चाय में? देखें वीडियो 

Golden Tips Tea की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे, आखिर क्या खास है इस महंगी चाय में? देखें वीडियो 

₹55 हजार की एक पॉट चाय! सुनने में भले ही यह किसी लग्जरी होटल की कहानी लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रूसी लड़की की पोस्ट ने इस खास चाय को चर्चा में ला दिया है।वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक रूसी लड़की ने लंदन में Ceylon Golden Tips Tea का स्वाद चखा था। बताया गया कि वहां एक पॉट चाय की कीमत करीब 500 पाउंड यानी भारतीय रुपये में लगभग 55 हजार रुपये थी। इतनी महंगी चाय का नाम और कीमत सुनकर ही लोग हैरान हो रहे हैं।


दरअसल, Ceylon Golden Tips Tea श्रीलंका के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में उगाई जाने वाली खास चाय की कलियों से तैयार की जाती है। इसकी खासियत इसका सुनहरा रंग, सीमित उत्पादन और प्रीमियम क्वालिटी बताई जाती है। यही वजह है कि इसे दुनिया की महंगी चायों में गिना जाता है।

लेकिन इस कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब वही रूसी लड़की मुंबई पहुंची। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि मुंबई में उसे यही Golden Tips Tea मिल गई। लंदन में जिस चाय के एक पॉट के लिए उसे करीब 55 हजार रुपये खर्च करने पड़े थे, उसे मुंबई में देखकर वह हैरान रह गई।इस कहानी के सामने आने के बाद लोग चाय की कीमत, उसकी क्वालिटी और अलग-अलग देशों में लग्जरी प्रोडक्ट्स के दामों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Share this story

Tags