Samachar Nama
×

ऐसे अनोखे तरीके आपको सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलेंगे, देखिए वायरल Video
 

ऐसे अनोखे तरीके आपको सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलेंगे, देखिए वायरल Video

इस दुनिया में जितने भी अतरंगी लोग हैं जो अनोखी हरकतें करते हैं या फिर अतरंगी जुगाड़ खोजते हैं, उनके वीडियो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे होंगे जो अतरंगी होने के कारण वायरल हुए होंगे। ऐसे अतरंगी वीडियो में अकसर लोगों के जुगाड़ ही देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या अतरंगी दिखा कि ये इतना ज्यादा ही वायरल हो गया और फिर आपको लोगों की प्रतिक्रिया बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप अगर गांव में रहे हैं तो फिर आपने देखा होगा कि जब गेहूं को धोकर सुखाने के लिए रखा जाता है तो किसी न किसी की नौकरी भी लगती है जो यह देखता है कि कबूतर या कोई दूसरा पक्षी गेहूं को गंदा न करे या फिर दानों को बिखेरे नहीं। लेकिन एक लड़के ने अपना दिमाग दौड़ाया और अतरंगी तरीका अपनाया। उसने गेहूं के बीच में एक बड़ा सा स्पीकर रख दिया। उसके साथ जो माइक है उसे अपने पास रख लिया और कमरे में आराम से लेटकर अजीब आवाजें निकाल रहा है जो स्पीकर से सुनाई दे रही हैं। अब उसकी अजीब आवाज से कोई पक्षी वैसे ही गेहूं के पास नहीं आएगा और वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanggang93 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद खूब सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ लिजेंड ऐसा कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि ये रिकॉर्डेड है।

Share this story

Tags