ये है दुनिया की सबसे लंबी महिला, डॉक्टरों ने बताई बेहिसाब हाइट बढ़ने की चौकाने वाली वजह

जहां कुछ लोग अपनी प्रतिभा के बल पर अनोखे और अद्भुत कारनामों से विश्व रिकॉर्ड बनाते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें ईश्वर कुछ अनोखी चीजें उपहार में देता है। इसी तरह, तुर्की की एक महिला रूमेसा गेलगी ने अपनी लंबी ऊंचाई का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रुमेसा का नाम दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
24 वर्षीय रुमेसा गेलगी की ऊंचाई 7 फीट 0.7 इंच है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 'विश्व की सबसे लंबी जीवित महिला' के रूप में पुष्टि की गई है। एक बीमारी के कारण रुमेसा का नाम दुनिया की सबसे लंबी महिला के रूप में दर्ज हो गया है। दरअसल रूमेसा जेनेटिक डिसऑर्डर वीवर सिंड्रोम से पीड़ित हैं जिसके कारण उनकी लंबाई नहीं रुक रही है।
इस बीमारी के कारण उनकी चलने की क्षमता काफी कम हो गई है। रूमेसा को घूमने के लिए व्हीलचेयर या वॉकिंग फ्रेम की जरूरत है।