मेट्रो में बाथरोब पहनकर स्किनकेयर करने लगी महिला, VIDEO देखकर लोग बोले- ये क्या है!
सोशल मीडिया पर मुंबई मेट्रो का एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला सिर पर तौलिया लपेटे और बाथरोब पहने मेट्रो में सफर करती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, वह सीट पर बैठकर स्किनकेयर क्रीम लगाती भी नजर आती हैं।
मतलब कुछ भी...🤦😁
— Pooran singh (@Bharangar320) October 12, 2026
मुंबई मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये मैडम जी अपने सिर पर तौलिया लपेट कर अपने बाथरोब को पहन कर ही सफर पर निकल पड़ी हैं,
और इतना ही नहीं बकायदा सीट पर बैठकर स्किनकेयर की कोई क्रीम भी लगा रहीं हैं अगली बगली की औरतें मुख दर्शक बनी देख रहीं हैं और… pic.twitter.com/A8r2RWLemp

आसपास बैठी दूसरी महिलाएं उन्हें देखती दिखाई देती हैं, जबकि वह अपने ही अंदाज में स्किनकेयर करने में व्यस्त रहती हैं। इसी अनोखे नजारे की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर सार्वजनिक परिवहन में इस तरह तैयार होकर आने की जरूरत क्यों पड़ी? कुछ लोग इसे अपनी मर्जी से जीने का अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे कैमरे और सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश मान रहे हैं।हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका कारण सामने आए वीडियो से स्पष्ट नहीं होता। इसलिए इसे सिर्फ वायरल होने की कोशिश कहना भी जल्दबाजी होगी।