ऑफिस से घर लौटी महिला के उड़े होश, बिस्तर पर मिला बॉस, वो भी अर्धनग्न! फिर जो हुआ…
जरा सोचिए, आप लंच ब्रेक में अपने घर कुछ जरूरी सामान लेने जाएं और वहां कोई अनजान या फिर ऐसा शख्स मिल जाए, जिसकी मौजूदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती... वह भी आपके बेडरूम में, अर्धनग्न हालत में! यह किसी हॉरर या थ्रिलर मूवी का सीन नहीं, बल्कि जापान के फुकुओका प्रांत की हकीकत है, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है।
दरअसल, यह हैरान कर देने वाली घटना 20 वर्षीय महिला के साथ घटी, जो लंच ब्रेक में अपने घर कुछ सामान लेने आई थी। जब वह अपने घर के अंदर दाखिल हुई, तो सीधा बेडरूम की ओर बढ़ी। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला, उसके होश उड़ गए। सामने उसका 47 वर्षीय बॉस केवल अंडरवियर में उसके बिस्तर पर लेटा हुआ था।
महिला के मुताबिक, वह डर के मारे तुरंत कमरे से बाहर निकली और दरवाजा बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बॉस को बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी का अजीबो-गरीब बयान
पुलिस जब आरोपी से पूछताछ करने लगी, तो उसके जवाबों ने लोगों को और ज्यादा हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह महिला को पसंद करता है और उसे "करीब से जानना चाहता था"। लेकिन उसके ऐसा करने के तरीके ने न सिर्फ महिला की निजता को तोड़ा, बल्कि कानूनी दायरे में भी उसे अपराधी बना दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि आखिर वह महिला के घर में घुसा कैसे? क्या उसने डुप्लिकेट चाबी बनवाई थी? या फिर घर के लॉक सिस्टम में कोई खामी थी? साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उसने कमरे में कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगाया था।
सोशल मीडिया पर उबाल
घटना की खबर सामने आते ही जापान और दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों ने महिला के साहस की सराहना करते हुए कहा कि अगर वह समय पर घर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
एक यूजर ने लिखा, “अगर वह महिला उस वक्त घर नहीं आती, तो शायद उसे कभी इस डरावनी हकीकत का पता ही नहीं चलता।” दूसरे यूजर ने कहा, “ऐसे बॉस को सिर्फ नौकरी से निकालना काफी नहीं, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
वर्कप्लेस उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं
जापान में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में इस पर खुलकर चर्चा होने लगी है। खासकर जब फरवरी 2025 में मासाहिरो नाकाई द्वारा किए गए एक बड़े यौन उत्पीड़न केस का खुलासा हुआ था, तब से कई जापानी महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न की कहानियां साझा कर रही हैं।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महिलाओं के लिए वर्कप्लेस और निजी स्पेस वाकई सुरक्षित हैं?

