Samachar Nama
×

 नौ महीने का बच्चा पेट में लेकर बैंक पहुंची महिला, लेकिन नहीं मिला कोई सहारा! वीडियो को लेकर मचा बवाल!

 नौ महीने का बच्चा पेट में लेकर बैंक पहुंची महिला, लेकिन नहीं मिला कोई सहारा! वीडियो को लेकर मचा बवाल!

एक 9 महीने की गर्भवती महिला बैंक में जरूरी काम कराने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला ने अपनी बैंकिंग से जुड़ी जरूरत के लिए फॉर्म भी भरकर कर्मचारियों को दे दिया था। लेकिन आरोप है कि उसका काम पूरा करने के बजाय बैंक का पूरा स्टाफ लंच ब्रेक पर चला गया।


महिला को उम्मीद थी कि उसकी हालत को देखते हुए कर्मचारी थोड़ी प्राथमिकता देंगे, लेकिन उसे इंतजार करना पड़ा। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या बैंक कर्मचारियों को कम से कम ऐसी स्थिति में मानवीय संवेदनशीलता नहीं दिखानी चाहिए?

Share this story

Tags