Samachar Nama
×

क्या अब बच्चे को दूध पिलाना भी बनेगा कंटेंट? वायरल वीडियो पर मचा बवाल!

क्या अब बच्चे को दूध पिलाना भी बनेगा कंटेंट? वायरल वीडियो पर मचा बवाल!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Content Creator कपल को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों मिलकर वीडियो बनाते हैं और अब अपने बच्चे को भी कंटेंट का हिस्सा बनाते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें महिला कुछ लोगों के साथ बैठकर बातचीत कर रही होती है। इस दौरान कैमरा भी चालू रहता है और वह कैमरे के सामने ही अपने बच्चे को स्तनपान कराने लगती है।


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे मां और बच्चे के बीच का बिल्कुल स्वाभाविक पल बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का सवाल है कि क्या ऐसे निजी पलों को कैमरे में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करना जरूरी है?

दरअसल, बच्चे की परवरिश और मां का स्तनपान पूरी तरह निजी और स्वाभाविक विषय हैं। लेकिन जब किसी बच्चे की जिंदगी के निजी पलों को सोशल मीडिया कंटेंट बनाया जाता है, तो उसकी निजता और भविष्य को लेकर सवाल उठना भी लाजिमी है।

Share this story

Tags