Samachar Nama
×

पैर में बिछिया क्यों पहनती हैं भारतीय महिलाएं? सुहाग की निशानी के पीछे छिपा है ये पुराना राज
 

पैर में बिछिया क्यों पहनती हैं भारतीय महिलाएं? सुहाग की निशानी के पीछे छिपा है ये पुराना राज

भारतीय संस्कृति में महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनका महत्व सदियों से चला आ रहा है. इन्हीं में से एक है पैरों की उंगलियों में पहनी जाने वाली बिछिया है. आमतौर पर इसे शादीशुदा महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है और कई भारतीय परिवारों में इसे सुहाग की निशानी माना जाता है.

हालांकि, बिछिया का महत्व सिर्फ वैवाहिक पहचान तक सीमित नहीं माना जाता. इसके साथ आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी प्रचलित हैं. यही वजह है कि अक्सर सवाल उठता है कि आखिर पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनने की परंपरा शुरू क्यों हुई और क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क है?

पैर की दूसरी उंगली में क्यों पहनी जाती है बिछिया?
आयुर्वेद और एक्यूप्रेशर से जुड़ी लोकप्रिय मान्यताओं के अनुसार, इस हिस्से पर हल्का दबाव शरीर में रक्त संचार को प्रभावित कर सकता है. कुछ परंपराओं में यह भी माना जाता है कि पैर की इस उंगली का संबंध गर्भाशय और प्रजनन तंत्र से जुड़े हिस्सों से होता है.

स्वास्थ्य से भी जोड़ा जाता है
बिछिया को लेकर एक प्रचलित मान्यता यह है कि इसे पहनने से पैर की संबंधित नस पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे महिलाओं के प्रजनन तंत्र को लाभ मिल सकता है. कुछ लोग इसे हार्मोनल संतुलन और पीरियड्स से भी जोड़ते हैं. हालांकि, इन दावों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की नजर से सावधानी के साथ समझना जरूरी है. बिछिया पहनने से गर्भाशय, हार्मोन या प्रजनन क्षमता पर निश्चित सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसे साबित करने वाले मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इसे प्रमाणित मेडिकल तथ्य के बजाय पारंपरिक मान्यता के रूप में देखना ज्यादा सही है. यह खबर भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है.

चांदी की बिछिया का भी है चलन
भारतीय परंपरा में बिछिया अक्सर चांदी की बनाई जाती है. चांदी को लंबे समय से भारतीय संस्कृति में शुभ धातु माना जाता रहा है और पैरों के आभूषणों में इसका इस्तेमाल आम है. इसके पीछे धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कारण बताए जाते हैं.

Share this story

Tags