बैग खोला तो कस्टम वालों के उड़ गए होश! अंदर मिले 40 iPhone 18 Pro Max, वीडियो वायरल
दुबई से केन्या जा रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने जांच के दौरान रोक लिया। अधिकारियों को यात्री के सामान को लेकर शक हुआ, जिसके बाद उसके बैग की तलाशी शुरू की गई। बैग खुलते ही जो सामने आया, उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।बताया जा रहा है कि बैग के अंदर एक-दो नहीं, बल्कि 40 iPhone 18 Pro Max रखे हुए थे। इतनी बड़ी संख्या में महंगे स्मार्टफोन मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
बैग खोला तो निकले 40 iPhone 18 Pro Max कस्टम वालों के भी उड़े होश
— Sachin Verma (@itSachinverma) October 8, 2026
दुबई से केन्या जा रहे एक शातिर यात्री का खेल आखिरकार खत्म हो गया। एयरपोर्ट पर जब कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर उसके बैग की चेकिंग शुरू की, तो... Read more pic.twitter.com/HeT6rBsyBQ

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्री दुबई से केन्या की यात्रा कर रहा था। कस्टम अधिकारियों को उसके सामान की जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी का शक हुआ था। इसके बाद बैग को खोलकर बारीकी से चेक किया गया।
जांच के दौरान कथित तौर पर बड़ी संख्या में नए iPhone बरामद किए गए। अब अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि ये फोन किसके लिए लाए जा रहे थे, इनकी खरीद कहां से हुई और इन्हें इतनी बड़ी संख्या में ले जाने के पीछे क्या मकसद था।सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो/दावा तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी हैरान हैं कि आखिर एक यात्री अपने सामान में 40 महंगे स्मार्टफोन लेकर एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच से निकलने की कोशिश कैसे कर रहा था।