Samachar Nama
×

सारा तेंदुलकर कब बनने जा रही हैं दुल्हन? शादी की खबरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सारा तेंदुलकर कब बनने जा रही हैं दुल्हन? शादी की खबरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी शादी और कथित लव लाइफ को लेकर वायरल हो रही एक पोस्ट है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सारा के कई लोगों के साथ रिश्तों में रहने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं, पोस्ट में बॉलीवुड अभिनेताओं, एक क्रिकेटर और बिजनेसमैन के साथ उनका नाम जोड़ते हुए कई तरह की बातें कही गई हैं।


वायरल पोस्ट में सारा की शादी को लेकर भी चर्चा की गई है। हालांकि, इन दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सारा तेंदुलकर ने भी इन कथित रिश्तों और शादी की खबरों पर कोई पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनकी तस्वीरें और निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाएं अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी को लेकर किए गए दावों को बिना पुष्टि के सच मानना सही नहीं है।

Share this story

Tags