Samachar Nama
×

"We are Gen Z" अब "जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है" कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला
 

"We are Gen Z" अब "जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है" कहने जैसा बन गया, पर्यटक के VIRAL वीडियो पर बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (19 अगस्त) को लद्दाख के कारगिल में मिनिमार्ग चेकपॉइंट पर एक महिला टूरिस्ट और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई बहस के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।दरअसल वायरल वीडियो में महिला बार-बार कह रही थी, 'हम Gen Z हैं।' इस पर अब्दुल्ला ने कहा कि 'हम Gen Z हैं' कहने का इस्तेमाल आजकल एक तरह के 'हक' या 'विशेषाधिकार' के तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के इस्तेमाल से युवा पीढ़ी की अच्छी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा, "हम Gen Z हैं" कहना अब "जानते नहीं हो मेरे पिता कौन हैं" कहने जैसा नया रवैया बन गया है। Gen Z के प्रति बनी अच्छी छवि को खराब करने का सबसे तेज़ तरीका है कि जरा सी भी ठेस पहुंचने पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए।"

क्या है पूरा मामला?

ऑनलाइन सामने आए एक पुराने वीडियो में एक टूरिस्ट को सिक्योरिटी कर्मियों से बहस करते हुए देखा गया था। मालूम हुआ कि उसके ग्रुप को चेकपॉइंट पर कई घंटों तक रोका गया था। लोकल पुलिस ने मिनिमार-ज़ोजिला-सोनमर्ग रोड पर आवाजाही पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद महिला को द्रास में मिनिमार चेक पोस्ट के पास रोका गया। इन पाबंदियों की वजह से उसके ग्रुप को चेकपॉइंट पर कई घंटों तक रुकना पड़ा।

नया नारा 'जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है'

X पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, "यह 'हम जेनरेशन Z हैं' अब नया नारा 'जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है' जैसा बन गया है। जेनरेशन Z के प्रति सद्भावना को खत्म करने का सबसे तेज तरीका यह है कि जरा सी भी बेइज्जती होने पर इसे धमकी के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया जाए।"

जुलाई में रिकॉर्ड किए गए इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चेकपॉइंट पर भीड़ जमा होने के दौरान एक महिला आक्रामक तरीके से कर्मचारियों से उलझ रही है।वीडियो में महिला ने कहा, "हम Gen Z हैं। हम ऐसी बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे।" फिर उन्होंने दूसरे टूरिस्ट्स की ओर मुड़कर पूछा, "आप लोग चलोगे या नहीं?"महिला ने ये भी कहा, "हम लोग पैसे देकर घूमते हैं, ये सब बर्दाश्त नहीं करते। कश्मीरियों के साथ तो करते ही हैं, अब बाहर के पर्यटकों के साथ भी करने लगे हैं।"

Share this story

Tags