वीडियो में देखिए कार सवारों की हरकत, कुछ ही सेकंड में सड़क पर गिर गई बाइक राइडर!
गुरुग्राम की Golf Course Road से रोड रेज और कथित हिट-एंड-रन का एक बेहद डरावना मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मशहूर बाइक राइडर सिया अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं।इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की कार HR30Y4949 कथित तौर पर बाइकर्स का पीछा करने लगी। आरोप है कि कार में सवार युवक खिड़की से बाहर झुककर चिल्ला रहे थे और बाइक के बेहद करीब आकर परेशान कर रहे थे।
यह है सिया, एक मशहूर बाइक राइडर, जिनके साथ रोड रेज, स्टॉकिंग और हिट-एंड-रन का एक डरावना मामला सामने आया है।
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) September 14, 2026
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर सुबह सिया अपनी Aprilia RS 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ वीकेंड राइड पर निकली थीं,
इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की कार… pic.twitter.com/EABBWcoKSj

जब सिया ने कार सवारों को दूरी बनाए रखने के लिए कहा, तो आरोप है कि उनकी हरकतें और ज्यादा आक्रामक हो गईं। सिया और उनके साथियों के मुताबिक, कार में बैठे युवक नशे में नजर आ रहे थे और बाइक रोकने के लिए इशारे भी कर रहे थे।
स्थिति को भांपते हुए सिया ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। तभी आरोप है कि कार चालक ने अचानक बाइक के सामने आकर बेहद खतरनाक तरीके से कट मारा। इसके बाद सिया बाइक समेत सड़क पर गिर गईं और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे सड़क पर चिंगारियां तक निकलती दिखाई दीं।
पूरी घटना सिया के हेलमेट और बाइक पर लगे GoPro कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है।कई लोग इस घटना को महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई खतरनाक हरकत बता रहे हैं और पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।