Viral Video: होटल में चल रहा था देह व्यापार? पुलिस ने आधी रात मारी रेड, 22 युवतियां और 19 युवक मिले
हरियाणा के हिसार से होटलों में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन इलाके में पुलिस ने होटल राज और होटल 999 पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों से कुल 22 युवतियां और 19 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
पुलिस के मुताबिक, दोनों होटलों में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार करवाए जाने की शिकायत और सूचना मिली थी। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की रणनीति बनाई और बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजे।
होटल 999 में ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पहले होटल 999 में बोगस ग्राहक भेजा गया। निर्धारित संकेत मिलने के बाद टीम ने छापा मारा। यहां कमरा नंबर 205 में एक महिला बोगस ग्राहक के साथ मिली। पुलिस ने महिला की मेकअप किट की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान मिलने का दावा किया है।
कार्रवाई के दौरान होटल के मैनेजर कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। होटल से 13 युवतियां और 11 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
Hotel Raj में भी पहुंची पुलिस टीम
होटलों की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! हिसार पुलिस की बड़ी रेड, 2 मैनेजर गिरफ्तार!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) September 24, 2026
हिसार के मॉडल टाउन स्थित 'होटल राज' और 'होटल 999' में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसा है!
एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर डीएसपी प्रिया शर्मा की अगुवाई में अर्बन… pic.twitter.com/0WY6SyH7Bm
इसके बाद पुलिस ने होटल राज में कार्रवाई की। यहां कमरा नंबर 112 में एक महिला बोगस ग्राहक के साथ मिली। पुलिस ने होटल मैनेजर अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। इस होटल से 9 युवतियां और 8 युवक मिले।
पुलिस के मुताबिक, दोनों होटलों से मिले लोगों से पूछताछ और नियमानुसार कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि दोनों मैनेजरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली और उत्तर प्रदेश से महिलाओं को लाने का आरोप
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोप लगाया है कि दोनों होटलों के मैनेजर कथित तौर पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित करवा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार निवारण कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

