Viral Video: सड़क की पेंटिंग को असली हाईवे समझ बैठा ट्रक ड्राइवर, दीवार से टकराया वाहन; देहरादून की घटना चर्चा में
उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास एक हैरान करने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क जैसी दिखने वाली एक विशाल पेंटिंग को ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर असली रास्ता समझ लिया और वाहन उसी दिशा में मोड़ दिया। इसके बाद ट्रक दीवार और होर्डिंग के ढांचे से जा टकराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देहरादून में एक अजीब हादसा हो गया है। एक ट्रक ड्राइवर ने अपना ट्रक दीवार पर चढ़ा दिया।
— Santoshi Pal (@Santoshi_P_) October 19, 2026
दीवार पर एक शानदार एक्सप्रेसवे की पेंटिंग बनी है, ट्रक ड्राइवर उसे असली हाइवे समझा और गाड़ी चढ़ा दी ।😂
फिलहाल दीवार टूट गई लेकिन ड्राइवर...Real news pic.twitter.com/iLH3NsI4fc

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीवार पर हाईवे, सड़क की लेन और आसपास का नजारा इतनी वास्तविक शैली में बनाया गया था कि पहली नजर में वह असली सड़क जैसा दिखाई देता है। इसी दृश्य को देखकर ड्राइवर भ्रमित हो गया और ट्रक आगे बढ़ा दिया।
टक्कर के बाद ट्रक के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा और दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, ड्राइवर की स्थिति को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में अलग-अलग जानकारी सामने आई है। कुछ रिपोर्टों में उसके सुरक्षित बचने की बात कही गई, जबकि बाद की एक रिपोर्ट में उसकी मौत की खबर दी गई।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पेंटिंग बनाने के तरीके और सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग पेंटिंग की वास्तविकता पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का सवाल है कि हाईवे के पास इस तरह की कलाकृति वाहन चालकों को भ्रमित कर सकती है या नहीं।
फिलहाल, हादसे के कारणों और पेंटिंग की भूमिका को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।