Viral Video: मशीन में ऐसे तैयार होता है देसी गमछा, एक-एक धागे से बनता है चेकदार डिजाइन
गमछा गांव से लेकर शहरों तक रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साधारण नजर आने वाला यह गमछा आखिर तैयार कैसे होता है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गमछा और तौलिया तैयार करने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है. वीडियो में मशीन की तेज रफ्तार और कारीगरों की मेहनत देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं.
धागों से ही तैयार हो जाता है डिजाइन
वायरल वीडियो में रंग-बिरंगे धागों को एक-एक करके मशीन में लगाया जाता है. इसके बाद पावरलूम की मदद से इन धागों की बुनाई शुरू होती है. खास बात यह है कि गमछे पर चेक या धारियों वाला डिजाइन बाद में प्रिंट नहीं किया जाता.
धागों को एक खास तरीके से बुनने के कारण डिजाइन कपड़े के साथ ही तैयार होता जाता है. मशीन की लगातार चलती प्रक्रिया में कुछ ही समय में कपड़े का पैटर्न साफ दिखाई देने लगता है.
बिहार के गया में बड़े पैमाने पर उत्पादन
इंसानी मेहनत और मशीनरी सटीकता का एक ऐसा जादुई Process.....जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।🧵😲
— Pintu Singh (@pintusi11376418) September 17, 2026
देखने में ये मशीन समान्य लग सकती है लेकिन इसके बारीकियों और काम करने के रफ़्तार को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
रंग बिरंगी धागे को एक एक करके set करते हुए ये मशीन खूबसूरत.....गम्छा और… pic.twitter.com/zPdisGBtwv
पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो बिहार के गया जिले के मानपुर स्थित पटवा टोली का है. यहां पावरलूम के जरिए बड़े पैमाने पर गमछे और तौलिये तैयार किए जाते हैं. वीडियो में मशीनों के साथ काम करते कारीगरों की मेहनत और पूरी बुनाई प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया गया है.
रोज इस्तेमाल होने वाले गमछे के पीछे इतनी मेहनत
गमछा देखने में भले ही एक सामान्य कपड़ा लगे, लेकिन इसके पीछे धागों की बुनाई, मशीन की तकनीक और कारीगरों की मेहनत शामिल होती है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि पावरलूम से तैयार गमछे मजबूत, पसीना सोखने वाले और लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों को रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के निर्माण की प्रक्रिया दिखा रहा है. वीडियो देखकर कई यूजर्स इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि एक साधारण गमछे के पीछे भी मशीन और इंसानी हुनर का कितना बड़ा योगदान होता है.

