Viral Video: सैनिटरी पैड में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र, झांसी में ऐसे खुली पोल
उत्तर प्रदेश के झांसी में PET परीक्षा के दौरान नकल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर पहुंचा था। उसने जांच से बचने के लिए डिवाइस को अपने अंडरवियर में सैनिटरी पैड के अंदर छिपा रखा था।
वायरल जानकारी के मुताबिक, परीक्षा हॉल में अचानक मधुमक्खी जैसी भिनभिनाने की आवाज सुनाई देने लगी। आवाज से संदेह होने पर जांच की गई, जिसके बाद अभ्यर्थी की कथित नकल की योजना का खुलासा हो गया।
सैनिटरी पैड पहनकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र!😱
— Sanjay Gupta 🇮🇳 (@sanjukgupta1987) November 4, 2026
UP के झांसी में PET परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी सैनिटरी पैड के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंच गया।
हैरानी की बात यह है कि उसने डिवाइस को अपने अंडरवियर में छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो।
लेकिन उसकी पूरी… pic.twitter.com/ooBUfu66Wm
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि और अभ्यर्थी के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

