Samachar Nama
×

Viral Video: महंगी बोतलों के बजाय साधारण प्लास्टिक की बोतल से पानी पीती दिखीं साउथ एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज

Viral Video: महंगी बोतलों के बजाय साधारण प्लास्टिक की बोतल से पानी पीती दिखीं साउथ एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज

साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में वह किसी महंगी ब्रांडेड बोतल के बजाय साधारण प्लास्टिक की बोतल से पानी पीती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, आजकल कई लोग महंगे ब्रांड के पानी और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में एक इवेंट के दौरान निवेथा का साधारण बोतल से पानी पीना लोगों का ध्यान खींच रहा है।


निवेथा पेथुराज अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ जोड़ा जाता रहा है। कुछ पोस्ट में यह दावा भी किया गया कि उदयनिधि ने उन्हें दुबई में 50 करोड़ रुपये का फ्लैट दिलवाया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Share this story

Tags