Viral Video: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर Marvin Achi के लिए फूट-फूटकर रोईं शिवानी कुमारी, वीडियो में छलके आंसू
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह अमेरिकी इन्फ्लुएंसर Marvin Achi को याद कर भावुक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी आंखें रोने की वजह से लाल दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह काफी देर तक रोती रहीं और इस दौरान उन्होंने खाना भी नहीं खाया।
बताया जा रहा है कि जब Marvin Achi उनसे मिलने राजस्थान आए थे, तब दोनों के बीच मुलाकात हुई थी। अब इस मुलाकात के बाद शिवानी के भावुक होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
शिवानी कुमारी ने रोकर अपनी आंखें लाल ही नहीं की बल्कि अपने ऊपर कई ऐसे सवाल खड़े कर लिए जिसका जवाब शायद ही वह दे पाएगी,
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) November 2, 2026
क्योंकि, यह अमेरिकी इनफ्लुएंसर मार्विन आची के लिए रो-रोकर अपनी आंखें लाल कर चुकी हैं, शायद खाना भी नहीं खाया होगा,
लेकिन जब मार्विन आची इनसे मिलने आए थे तो… pic.twitter.com/lWVAMhPNef
वीडियो में शिवानी के आंसू देखकर उनके फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, उनके रोने की असली वजह और Marvin Achi के साथ उनके रिश्ते को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

