Viral Video: रवि किशन के सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल, लाखों की घड़ी ने खींचा ध्यान
गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह लोगों को प्रसाद बांटते नजर आ रहे हैं। उनके इस सहज और सादगी भरे अंदाज को देखकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि, इस दौरान उनके चश्मे और लुक के साथ-साथ उनकी कलाई पर पहनी घड़ी भी लोगों का ध्यान खींच रही है। सोशल मीडिया पर उनकी घड़ी की कीमत को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला लोगों को प्रसाद वितरित कर रहे हैं लोग उनकी सादगी के कायल हो गए हैं।
— तेज़ तड़का (@tadka_tez) October 21, 2026
बस कुछ जलनखोर उनके चश्मे और लुक को देखकर जल जा रहे हैं तभी हमने सोच इनकी घड़ी की कीमत का पता लगाया जाए।
जिस कम्पनी की घड़ी सांसद जी पहने हुए हैं उस कम्पनी की घड़ी की शुरुआती कीमत… pic.twitter.com/GpeUbSU6rU
दावा किया जा रहा है कि रवि किशन ने जिस कंपनी की घड़ी पहनी है, उसकी शुरुआती कीमत करीब 8 लाख 28 हजार रुपये है। ऐसे में उनके प्रशंसक उनके व्यक्तित्व और स्टाइल की चर्चा कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स घड़ी की कीमत जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

