Viral Video: कम उम्र के बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पर भड़के लोग, सोशल मीडिया कंटेंट पर कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वीडियो में एक लड़की और उसके साथ मौजूद लड़का कम उम्र के दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत के अंदाज को लेकर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वीडियो में जिस तरह की बातें की जा रही हैं, वे बच्चों की उम्र के लिहाज से अनुचित हैं।
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की जा रही है। यूजर्स का कहना है कि आजकल छोटे बच्चे भी मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस तरह का कंटेंट उनके सामने आने से उन पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों की उम्र और मानसिक विकास को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह के वीडियो की निगरानी जरूरी है।
लड़की देखने में नाबालिग लग रही है।
— Jamil Ansari (@jamil2832) November 7, 2026
साथ में जो लड़का लेकर आया है वो
भी नाबालिग लग रहा है।
बात करने के अंदाज से लग रहा है।
दोनों घिनौना काम को अंजाम देने वाले हैं।
इस तरह की वीडियो समाज के लिए खतरा
साबित हो सकती है, क्योंकि आज के समय में
छोटे छोटे बच्चे भी मोबाइल फोन चलाते… pic.twitter.com/rBccQSCyLN
कुछ लोगों का मानना है कि अगर वीडियो स्क्रिप्टेड भी है, तब भी इसके कंटेंट को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। मनोरंजन के नाम पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक परिस्थितियों को दिखाना समाज के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम और कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम से ऐसे वीडियो की समीक्षा करने और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की उम्र की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

