Samachar Nama
×

Viral Video: नो पार्किंग में स्कूटी खड़ी करना पड़ा महंगा, 4 हजार का चालान देखकर लड़की के उड़े होश

Viral Video: नो पार्किंग में स्कूटी खड़ी करना पड़ा महंगा, 4 हजार का चालान देखकर लड़की के उड़े होश

बड़े शहरों में पार्किंग की समस्या आम है, लेकिन इसके चलते ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना कई बार लोगों को भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की नो पार्किंग जोन में अपनी स्कूटी खड़ी करने की कोशिश करती नजर आ रही है।

वीडियो में एक युवक लड़की को वहां स्कूटी पार्क करने से रोकता है, लेकिन लड़की जवाब देती है कि वह हमेशा इसी जगह पर अपनी गाड़ी खड़ी करती है। इसी बीच वहां मौजूद एक अंकल बताते हैं कि कुछ देर पहले ही एक गाड़ी को टो करके ले जाया गया है।


इस पर युवक लड़की से कहता है कि अब उसका चालान कटना तय है और वह 4 हजार रुपये के जुर्माने की शर्त भी लगा देता है। लड़की भी इस चुनौती को स्वीकार कर लेती है। इसके बाद युवक उसे चालान का मैसेज दिखाता है, जिसमें 4 हजार रुपये का जुर्माना बताया जाता है।

यह देखकर लड़की बहाने बनाने लगती है और कहती है कि उसे चालान चेक करना भी नहीं आता। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके जरिए लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने और निर्धारित जगह पर ही पार्किंग करने का संदेश दिया जा रहा है।

Share this story

Tags