वायरल वीडियो: लाइव कॉन्सर्ट में सिंगर से बदसलूकी करना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो महिला ने सिखाया सबक
सोशल मीडिया पर थाईलैंड के एक लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ा वीडियो चर्चा में है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि एक महिला सिंगर स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद एक युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। युवक बार-बार सिंगर के शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था।
थाईलैंड की एक सिंगर ने शरारती लड़के को सबक सिखा दिया 😱😡
— निधि यादव 2.0 (@Mrs_NidhiYadav) November 28, 2026
थाईलैंड की एक सिंगर अपना कॉन्सर्ट कर रही थी तभी भीड़ में मौजूद एक लड़का बार-बार उसके ब्रेस्ट को दबाने की कोशिश कर रहा था।
इस हरकत की वजह से सिंगर काफी परेशान हो गई और खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी उसके बॉडीगार्ड ने… pic.twitter.com/4GVrjxzAna
बताया जा रहा है कि युवक की इस हरकत से सिंगर काफी परेशान हो गईं और उन्हें असुरक्षित महसूस होने लगा। उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद सिंगर के बॉडीगार्ड ने मामले में दखल दिया और युवक को पकड़कर स्टेज के पास ले आया।
वायरल पोस्ट के मुताबिक, इसके बाद सिंगर ने युवक को लात मारकर जवाब दिया और उसे समझाया कि किसी भी लड़की के साथ इस तरह की हरकत करना गलत है। उन्होंने युवक को भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी भी दी।
इस घटना की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है। कई यूजर्स सिंगर के गुस्से का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी महिला के साथ उसकी मर्जी के बिना इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
हालांकि, वायरल पोस्ट में सिंगर का नाम, कॉन्सर्ट की तारीख और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में घटना के पूरे विवरण की पुष्टि होना बाकी है। इसके बावजूद इस पोस्ट ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सहमति के सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी है।

