Viral Video: 'मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी को क्या परेशानी?' मां पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
टीवी के लोकप्रिय धार्मिक शो 'देवों के देव...महादेव' में मां पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका कई साल पुराना बिकिनी फोटोशूट और उस पर ट्रोलर्स को दिया गया जवाब है।
दरअसल, साल 2016 में सोनारिका ने अपनी छुट्टियों के दौरान बिकिनी में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए और उन्हें संस्कारों का पाठ पढ़ाने लगे।
सोनारिका भदोरिया हुई ट्रॉल,
— 🦋forever chahat🦋 (@Chahak__soni_pc) November 4, 2026
देवों के देव महादेव में मां पार्वती बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली सोनारिका भदौरिया ने जब
2016 में वेकेशन की बिकिनी तस्वीरें share की तो लोगों ने उन्हें संस्कारों का पाठ पढ़ाते हुए बेशर्म कह दिया
सालों बाद सोनारिका ने जवाब दिया मैं बिकिनी पहनूंगी,… pic.twitter.com/Ih5QUEOmgA
कई साल बाद सोनारिका ने ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि पर्दे पर निभाया गया किरदार उनकी असल जिंदगी से अलग है। अभिनेत्री का कहना था कि समुद्र में नहाने के लिए कोई साड़ी पहनकर नहीं जाता, इसलिए उनके निजी पहनावे पर दूसरों को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।
सोनारिका के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग अभिनेत्री की निजी पसंद, पहनावे की आजादी और पर्दे के किरदार को असल जिंदगी से जोड़कर देखने की मानसिकता पर चर्चा कर रहे हैं।

