Samachar Nama
×

Viral Video: दुबई में रहता है पति, 20 साल की बहू को 50 साल के ससुर से हुआ प्यार! सोशल मीडिया पर किया जिंदगी साथ बिताने का ऐलान

Viral Video: दुबई में रहता है पति, 20 साल की बहू को 50 साल के ससुर से हुआ प्यार! सोशल मीडिया पर किया जिंदगी साथ बिताने का ऐलान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब रिश्ते की कहानी चर्चा में है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 20 साल की एक नवविवाहिता को अपने 50 वर्षीय ससुर से प्यार हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी, जबकि उसका पति काम के सिलसिले में दुबई में रहता है।

दो महीने से घर नहीं आया था पति


वायरल पोस्ट के मुताबिक, युवती का पति पिछले दो महीने से घर नहीं लौटा था। इसी दौरान बहू और ससुर के बीच नजदीकियां बढ़ने की बात कही जा रही है। दावा है कि ससुर के पास कार, बंगला और करीब 50 बीघा जमीन है।

सोशल मीडिया पर किया बड़ा दावा

पोस्ट में बताया गया है कि युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि अब वह अपनी बाकी जिंदगी ससुर के साथ बिताना चाहती है। वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि वह ससुर के बच्चे की मां बनने वाली है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस कथित मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोग पति की लंबे समय तक गैरमौजूदगी को वजह बता रहे हैं, तो कुछ लोग रिश्तों की मर्यादा और जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।

हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन्हें सच मानने से पहले संबंधित जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है।

Share this story

Tags