Viral Video: गौतम सिंघानिया की ₹8,700 करोड़ की संपत्ति कैसे बची? पत्नी के तलाक और 75% हिस्सेदारी की मांग ने खींचा ध्यान
रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया अपनी कारोबारी सफलता के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया के साथ रिश्तों में आई खटास और तलाक की खबरों ने 2023 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब सोशल मीडिया पर उनकी संपत्ति और तलाक से जुड़े मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है।
यह है रेमंड ग्रुप के चेयरमैन, Gautam Singhaniya
— Gurdayal Singh (@Gurdayal_1984) November 15, 2026
इनकी कुल Net Wealth ₹12000 Crore है
2023 में उनकी पत्नी, Nawab Modi ने अलग होने की डिमांड की थी
इसके बदले उन्होंने अपने दोनों बेटियों के लिए उनकी संपत्ति का 75% हिस्सा मांगा था
लेकिन 16 महीने के बाद एक ऐसा कारनामा हो गया… pic.twitter.com/EGXWSibWeR
गौतम सिंघानिया की कुल संपत्ति को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आते रहे हैं। इसी बीच वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि उनकी पत्नी ने तलाक के दौरान दोनों बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनकी संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की थी। इस मांग के बाद करीब 8,700 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

