Samachar Nama
×

Viral Video: हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने नए घर में कराया हवन और कुरान पाठ, गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

Viral Video: हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने नए घर में कराया हवन और कुरान पाठ, गृह प्रवेश की तस्वीरें वायरल

दिल्ली की मशहूर यूट्यूबर और ब्यूटी ब्लॉगर हानिया मंज़र ने अपने पति देवांश के साथ नया घर खरीदा है। उनके गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह घर में अपनाई गई धार्मिक परंपराएं हैं।

तस्वीरों के मुताबिक, नए घर में एक तरफ हिंदू रीति-रिवाज से हवन किया गया, तो दूसरी तरफ कुरान की तिलावत और दुआ भी की गई। हिंदू पति और मुस्लिम पत्नी ने अपने नए घर की शुरुआत दोनों धर्मों की परंपराओं के साथ की।


इस अनोखे गृह प्रवेश समारोह को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हानिया और देवांश की प्रेम कहानी भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है। दोनों की यह पहल आपसी सम्मान और धार्मिक सद्भाव की चर्चा को फिर से सामने ले आई है।

Share this story

Tags