Viral Video: बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा दूल्हा, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी; डरकर लौटी पूरी बारात
शादी की खुशियां उस समय डर और अफरा-तफरी में बदल गईं, जब बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचे दूल्हे के पास अचानक एक धमकी भरा फोन आया। कॉल करने वाले ने दूल्हे को चेतावनी दी कि वह अपनी बारात लेकर तुरंत वापस लौट जाए, वरना उसकी जान नहीं बचेगी।
धमकी मिलने के बाद दूल्हा घबरा गया और अपनी सुरक्षा को देखते हुए पूरी बारात के साथ वापस घर लौट गया। इस घटनाक्रम ने शादी समारोह में हड़कंप मचा दिया।
दूल्हा बारात लेकर जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हन के
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) November 4, 2026
गाँव में पहुंचा.... तभी दूल्हे के नम्बर पर आया फोन
"बारात लेकर घर लौट जा बर्ना जिंदा बापस नहीं जायेगा...!
डर क़ी बजय से दूल्हे नें अपनी बारात समेत जान बचाकर घर भाग गया...
अब दुल्हन कर रहीं हैं हम उस लड़के को जानते भी नहीं… pic.twitter.com/O7uXJdKmOy
वहीं, दुल्हन का कहना है कि वह फोन करने वाले युवक को नहीं जानती। उसके मुताबिक, परिवार जहां और जिससे शादी तय करेगा, वह वहीं शादी करने के लिए तैयार है।
अब इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर दूल्हे को धमकी भरा फोन किसने किया? फोन करने वाले के पास उसका नंबर कहां से आया और क्या इस धमकी के पीछे कोई पुरानी रंजिश है? फिलहाल वायरल दावे में इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

