सोशल मीडिया पर एक लड़की की कमाई को लेकर दावा तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, लड़की के इंस्टाग्राम पर करीब 13 लाख फॉलोअर्स हैं और उसने अपने अकाउंट पर ₹199 का पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर रखा है।
पोस्ट में दावा किया गया है कि इस सब्सक्रिप्शन के जरिए वह अपने फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट उपलब्ध कराती है और इससे उसकी हर महीने करीब 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है।
ये लड़की बिना कुछ खास मेहनत के महीने में 4 से 5 लाख रुपये कमाती है,
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) September 25, 2026
इसके Instagram पर करीब 1.3 मिलियन Followers हैं और ये अपने Instagram पर
सिर्फ ₹199 की Subscription दे रखी है रखी है, जिसके जरिए वह अपने Subscribers को Exclusive 1/2 pic.twitter.com/BYuKj4jRWZ
सोशल मीडिया पर इस दावे को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, लड़की की वास्तविक मासिक कमाई कितनी है और उसके कितने पेड सब्सक्राइबर हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए ₹4-5 लाख की कमाई के दावे को फिलहाल केवल सोशल मीडिया दावा ही माना जाना चाहिए।

